*पुखराज वैष्णव सुरत गुजरात*
पर्यावरण दिवस पर लघु उद्योग भारती, सूरत द्वारा वृक्षारोपण
सूरत, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती, सूरत द्वारा अध्यक्ष रामावतार पारीक के नेतृत्व में रुंगटा ग्रीन होम सोसाइटी के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लघु उद्योग भारती के संयुक्त सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन के पाँच सूत्रों में से पर्यावरण संरक्षण एक महत्वपूर्ण विषय है। लघु उद्योग भारती, संघ परिवार की उद्यमियों एवं व्यवसायिक बंधुओं की संस्था होने के नाते पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ एवं परिजनों की स्मृति में प्रतिवर्ष कम से कम एक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एक नन्ही बालिका के करकमलों द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया, जिसने सभी को पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती, सूरत के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी स्वर्गीय विक्रम सिंह शेखावत की स्मृति में भी एक वृक्ष रोपित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सदस्यों ने उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्री बजरंग सोनी, श्री मूलाराम छाजेड़, श्री पूनमचंद जैन, श्री रमेशचंद्र शर्मा, श्री तंसुखलाल राठी, श्री दिनेशभाई यादव, श्री रमेश चावड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। रुंगटा ग्रीन होम सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: