नौ दिवसीय श्रीराम कथा के सफल आयोजन पर ज्ञान प्रकाश सिंह ने जताया आभार
बोले- जौनपुरवासियों के प्रेम, सहयोग और श्रद्धा से यादगार बना धार्मिक आयोजन, सेवा भारती सहित सभी सहयोगियों का किया अभिनंदन
अग्रवन गौशाला में दीप प्रज्वलन और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, गौमाता को अर्पित किया 2,000 किलो हरा चारा
अर्जुन रौतेला आगरा। सेवा, श्रद्धा और समर्पण के भाव के साथ खुले पंख परिवार ट्रस्ट की ओर से 1 नवंबर को अग्रवन गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने समाज और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से गौमाता के लिए 2,000 किलो हरा चारा अर्पित किया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक गौ सेवा में सहभागिता करते हुए दीपावली का पर्व सेवा और समर्पण के भाव से मनाने का संकल्प लिया।
ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशियां दूसरों के जीवन में प्रसन्नता लाने और बेजुबान जीवों की सेवा करने में निहित हैं। इसी उद्देश्य से दीपावली की शुरुआत गौ सेवा के साथ की गई।
खुले पंख परिवार ट्रस्ट शिक्षा सेवा, रक्तदान, गौ सेवा और जरूरतमंदों की सहायता सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय है। ट्रस्ट का संदेश है कि दीपावली पर अपने घर के साथ दूसरों के जीवन में भी खुशियों का दीप जलाएं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बोले- जौनपुरवासियों के प्रेम, सहयोग और श्रद्धा से यादगार बना धार्मिक आयोजन, सेवा भारती सहित सभी सहयोगियों का किया अभिनंदन
ଜାତୀୟ ଏକତା ଦିବସ–୨୦୨୬ ଅବସରରେ ଗୁଜୁରାଟର ଏକତା ନଗରରେ ମାଲକାନଗିରି ଜିଲ୍ଲାର ୫୨ ଜଣିଆ ପ୍ରତିନିଧି ଦଳର ଯୋଗଦାନ
राष्ट्रीय एकता दिवस–2026 पर गुजरात के एकता नगर में शामिल हुआ मलकानगिरी जिले का 52 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल
Leave a Comment: