ଜାତୀୟ ଏକତା ଦିବସ–୨୦୨୬ ଅବସରରେ ଗୁଜୁରାଟର ଏକତା ନଗରରେ ମାଲକାନଗିରି ଜିଲ୍ଲାର ୫୨ ଜଣିଆ ପ୍ରତିନିଧି ଦଳର ଯୋଗଦାନ
ଜାତୀୟ ଏକତା ଦିବସ–୨୦୨୬ ଅବସରରେ ଗୁଜୁରାଟର ଏକତା ନଗରରେ ମାଲକାନଗିରି ଜିଲ୍ଲାର ୫୨ ଜଣିଆ ପ୍ରତିନିଧି ଦଳର ଯୋଗଦାନ
बोले- जौनपुरवासियों के प्रेम, सहयोग और श्रद्धा से यादगार बना धार्मिक आयोजन, सेवा भारती सहित सभी सहयोगियों का किया अभिनंदन
बोले- जौनपुरवासियों के प्रेम, सहयोग और श्रद्धा से यादगार बना धार्मिक आयोजन, सेवा भारती सहित सभी सहयोगियों का किया अभिनंदन
जौनपुर। नौ दिवसीय श्रीराम कथा के भव्य एवं सफल आयोजन के बाद भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने समस्त जनपदवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा और जौनपुरवासियों के अपार स्नेह, श्रद्धा एवं सहयोग से यह धार्मिक आयोजन यादगार बन सका।
ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि नौ दिनों तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन में माताओं-बहनों, युवाओं, बुजुर्गों और धर्मप्रेमी नागरिकों ने जिस उत्साह और श्रद्धा के साथ सहभागिता की, वह सदैव अविस्मरणीय रहेगी। कथा के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूती प्रदान की।
उन्होंने विशेष रूप से सेवा भारती, जौनपुर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना की। साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा के माध्यम से समाज में सेवा, संस्कार, समरसता और भाईचारे का संदेश प्रसारित हुआ। कथा में बताए गए प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना ही इस आयोजन की वास्तविक सार्थकता है।
अंत में ज्ञान प्रकाश सिंह ने प्रभु श्रीराम से समस्त जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि लोगों का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने आयोजन को सफल और यादगार बनाने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
ଜାତୀୟ ଏକତା ଦିବସ–୨୦୨୬ ଅବସରରେ ଗୁଜୁରାଟର ଏକତା ନଗରରେ ମାଲକାନଗିରି ଜିଲ୍ଲାର ୫୨ ଜଣିଆ ପ୍ରତିନିଧି ଦଳର ଯୋଗଦାନ
राष्ट्रीय एकता दिवस–2026 पर गुजरात के एकता नगर में शामिल हुआ मलकानगिरी जिले का 52 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल
Leave a Comment: