अनुराग सागर अब तक न्याय
अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पेडारा गांव में तीन दिन से पानी की सप्लाई बंद है खराब मौसम और बिजली न होने से करीब 1500 परिवारों को पीने का पानी नहीं मिल रहा यह गांव ग्राम पंचायत पेड़ारा के तहत आता है ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की सप्लाई के लिए लगाया गया जनरेटर दो साल से बैटरी खराब होने के कारण बंद है उनका कहना है कि धूप न होने पर पानी की सप्लाई रुक जाती है ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जनरेटर चलाए बिना कागजों में डीजल की खपत दिखाई जा रही है ग्रामीणों का कहना है कि आश्वासन के कई महीने बाद भी बैटरी नहीं लगाई गई उन्होंने तहसील और जिला स्तर पर करीब 50 शिकायतें दर्ज कराई हैं स्थानीय निवासी सुनील कुमार चौरसिया ने कहा कि सरकार जल जीवन मिशन के तहत पानी पहुंचाने के लिए बजट दे रही है लेकिन गांव में सप्लाई बंद है ग्रामीणों ने अमेठी के जिलाधिकारी से मामले की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है उन्होंने जनरेटर की बैटरी लगवाकर पानी की सप्लाई शुरू कराने की भी मांग की जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता राज कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: