प्रेस नोट।। स्वामी प्रेमानंद के शिष्यों ने पुरुषोत्तम मास में बांटा शरबत, स्वामी जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की ।
बरेली । श्री राधाबल्लभ हरबंश प्रभात फेरी के सदस्यों ने पुरुषोत्तम मास में आज प्रख्यात भागवत कथा वाचक श्री सत्येंद्र मोहन शास्त्री जी के नेतृत्व में बदायूं रोड पर पार्षद अशोक चौहान के प्रतिष्ठान पर राहगीरों को शरबत बांटा। इस दौरान भजन कीर्तन भी जारी रहा सभी सदस्यों ने वृंदावन के संत स्वामी प्रेमानंद जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रभु से प्रार्थना की ।
इस अवसर पर संजीव चौहान, संजीव मिश्रा, अशोक चौहान, हरिकृष्ण शर्मा,आशुतोष उपाध्याय, डॉ सुबोध अस्थाना,विनोद पंडित, एन एल अग्निहोत्री, पंकज शर्मा, शैफाली चौहान, स्नेहलता चौहान सहित बड़ी संख्या में स्वामी प्रेमानंद जी के शिष्य मौजूद थे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: