Delhi Hotel Fire Tragedy : मालवीय नगर के होटल में आग लगने से 13 विदेशी नागरिकों समेत 21 लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में होटल के रसोइए को गिरफ़्तार किया है. पुलिस जांच में पता चला है कि आग इसी रसोइए की लापरवाही की वजह से लगी थी और आग की लपटें उ


मालवीय नगर स्थित फ्लॉरिस होटल में हुए भीषण अग्निकांड की जांच में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान होटल के कुक केशव नेगी के रूप में हुई है. वहीं, एक अन्य शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आया है कि आग लगने की घटना में कुक की कथित लापरवाही की भूमिका हो सकती है. आरोप है कि किचन में आग की लपटें उठती देख वहां दूसरों की मदद किए बिना ही वहां से भाग खड़ा हुआ था. इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. हालांकि जांच अभी शुरुआती चरण में है और पुलिस सभी तकनीकी तथा फॉरेंसिक पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आग लगने की परिस्थितियों की जांच के दौरान किचन संचालन और सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही के संकेत मिले हैं. इसी आधार पर कुक केशव नेगी को भी आरोपी बनाया गया है. मामले में कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उनकी भूमिका की भी जांच जारी है.

Advertisement

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।