Bihar: पवन सिंह को BJP ने दिया बड़ा तोहफा, MLC के लिए बनाया उम्मीदवार तो JDU ने निशांत कुमार पर खेला दांव; देखें LIST
बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। BJP और JDU ने बिहार एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।
Khan Sir Controversy: पटना के चर्चित शिक्षक खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार मामला किसी वायरल बयान या पुराने वीडियो का नहीं, बल्कि बिहार के कोचिंग जगत में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और उससे जुड़े हिंसक विवाद का है. रौशन आनंद प्रकरण ने न केवल पटना की कोचिंग इंडस्ट्री को चर्चा में ला दिया
यह नाम आज देश के करोड़ों छात्रों के बीच किसी परिचय का मोहताज नहीं है. बेहद कम फीस, देसी अंदाज और कठिन विषयों को आसान भाषा में समझाने की शैली ने उन्हें देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षकों में शामिल कर दिया है. लेकिन उनकी पहचान केवल एक सफल शिक्षक की नहीं रही, बल्कि लोकप्रियता के साथ-साथ विवाद भी लगातार उनके साथ जुड़े रहे हैं. दरअसल, बीते 2 और 3 जून को पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर हिंसा, तोड़फोड़ और सुरक्षा कर्मी पर हमले की घटना सामने आई. पटना पुलिस ने इस मामले में कोचिंग संचालक रौशन आनंद समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के अनुसार, घटना में पोस्टर फाड़ने, पत्थरबाजी और सुरक्षा गार्ड पर हमला करने के आरोप हैं. लेकिन, मामला यहीं नहीं रुका. बाद में सामने आए कुछ वीडियो और जांच के आधार पर पुलिस ने खान सर यानी फैसल खान के खिलाफ भी नया मामला दर्ज किया. जांच में उनके संस्थान के सुरक्षा कर्मियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है. फिलहाल खान सर को गिरफ्तार करने और उनके खुद कोर्ट में सरेंडर करने को लेकर अटकलों का दौर जारी है. लेकिन, यह भी तथ्य है कि एक ओर जहां उन्होंने नाम कमाया है तो वे विवादों में भी रहे हैं.
रौशन आनंद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर खान सर के पुराने विवाद भी दोबारा वायरल होने लगे हैं. इनमें उनके नाम और पहचान को लेकर उठे सवाल, आरआरबी-एनटीपीसी आंदोलन के दौरान दर्ज एफआईआर, ‘सुरेश और अब्दुल’ वाले उदाहरण पर हुआ विवाद और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक टिप्पणियां शामिल हैं.
खान सर को लेकर शुरुआती बड़े विवादों में से एक उनकी पहचान और नाम को लेकर था. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद उनके वास्तविक नाम को लेकर बहस शुरू हुई. बाद में विभिन्न मीडिया रिपोर्टों और सार्वजनिक दस्तावेजों में उनका नाम फैसल खान बताया गया. इसके बाद कुछ लोगों ने उन पर अपनी पहचान को लेकर भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया, जबकि उनके समर्थकों का कहना था कि पढ़ाने की गुणवत्ता को नाम और धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए.
4 Votes
Advertisement
साल 2022 में रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी परीक्षा के परिणामों को लेकर बिहार समेत कई राज्यों में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए. इस दौरान कई जगह हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं. पटना पुलिस ने इस मामले में खान सर समेत कई कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. पुलिस का आरोप था कि कुछ शिक्षकों ने छात्रों को आंदोलन के लिए प्रेरित किया. हालांकि खान सर और उनके समर्थकों ने इन आरोपों को खारिज किया. बाद में वे पुलिस जांच में शामिल भी हुए.
Advertisement
दिसंबर 2022 में खान सर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में वे भाषा और व्याकरण का एक उदाहरण समझा रहे थे. इसमें ‘सुरेश’ और ‘अब्दुल’ नामों का उपयोग किया गया था. आलोचकों ने इसे मुस्लिम समुदाय के प्रति पूर्वाग्रह को बढ़ावा देने वाला बताया और कई राजनीतिक नेताओं ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. दूसरी ओर उनके समर्थकों का कहना था कि वीडियो का केवल एक हिस्सा वायरल किया गया और पूरा संदर्भ अलग था. यह विवाद कई दिनों तक राष्ट्रीय चर्चा का विषय बना रहा.
खान सर की सबसे बड़ी ताकत उनकी हास्यपूर्ण और सरल शिक्षण शैली मानी जाती है. लेकिन यही शैली कई बार विवाद का कारण भी बनी. आलोचकों का कहना है कि गंभीर विषयों को मनोरंजक बनाने की कोशिश में वे कभी-कभी ऐसे उदाहरण दे देते हैं जिन्हें कुछ लोग आपत्तिजनक या असंवेदनशील मानते हैं. सोशल मीडिया पर उनके कई पुराने क्लिप समय-समय पर वायरल होते रहे हैं और बहस का विषय बनते रहे हैं.
Advertisement
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कुछ शिक्षकों और अभ्यर्थियों ने समय-समय पर उनके कुछ शैक्षणिक उदाहरणों और तथ्यों पर सवाल उठाए हैं. आलोचकों का कहना है कि जटिल विषयों को अत्यधिक सरल बनाने के प्रयास में कभी-कभी तथ्यात्मक त्रुटियां हो सकती हैं. हालांकि लाखों छात्र उनकी कक्षाओं को उपयोगी मानते हैं और उनके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही है.इन मामलों में कई बार आलोचना हुई, विरोध प्रदर्शन हुए और सोशल मीडिया अभियान चले.
आरआरबी-एनटीपीसी मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, लेकिन किसी अदालत द्वारा उन्हें उस मामले में दोषी ठहराए जाने की जानकारी नहीं है. इसी तरह ‘सुरेश-अब्दुल’ विवाद में भी व्यापक आलोचना हुई थी, पर आरोप और प्रतिक्रियाओं को आरोप एवं प्रतिक्रियाओं तक ही सीमित रहे. हालांकि, इन विवादों के बावजूद उनकी लोकप्रियता में बड़ी गिरावट नहीं आई. लाखों छात्र आज भी उन्हें अपनी तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं.
अब जब एक नए विवाद में खान सर फंस चुके हैं तो यह साफ दिख रहा है कि रौशन आनंद और खान सर से जुड़ा विवाद केवल दो शिक्षकों का विवाद नहीं माना जा रहा. यह बिहार के तेजी से बढ़ते कोचिंग उद्योग में बढ़ती प्रतिस्पर्धा, ब्रांड निर्माण, सोशल मीडिया प्रभाव और छात्र राजनीति के जटिल रिश्तों को भी सामने लाता है. विशेषज्ञों का मानना है कि जब शिक्षा संस्थान बड़े जनसमूह और आर्थिक गतिविधि से जुड़ जाते हैं, तब प्रतिस्पर्धा कई बार टकराव का रूप भी ले सकती है.
Advertisement
बहरहाल, खान सर की यात्रा आज भी विरोधाभासों से भरी दिखाई देती है. एक ओर वे लाखों छात्रों के बीच प्रेरणा और सफलता का प्रतीक हैं. दूसरी ओर उनके आसपास विवादों का सिलसिला थमता नहीं दिखता. रौशन आनंद प्रकरण ने इस बहस को और तेज कर दिया है कि क्या भारत के स्टार शिक्षकों को अब केवल शिक्षक नहीं, बल्कि एक व्यावसायिक प्रतियोगियों के तौर पर परखा जाएगा. फिलहाल सभी पक्षों पर लगे आरोप जांच के दायरे में हैं और अंतिम निष्कर्ष न्यायिक एवं पुलिस प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा.
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट...और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
Location :
Patna,Bihar
First Published :
June 06, 2026, 09:38 IST
और पढ़ें
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। BJP और JDU ने बिहार एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया, हरियाणा के पंचकूला और चंडीगढ़ तक भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि किसी नुकसान की खबर नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
Bihar Politics: लालू-राबड़ी परिवार की सुरक्षा कटौती का मुद्दा अब तूल पकड़ रहा है। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया है। फिलहाल राबड़ी देवी के आवास पर सन्नाटा छाया हुआ है।
Leave a Comment: