कानपुर देहात मूसानगर,यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से मूसानगर क्षेत्र के किसानों व दर्जनों गांव की चिंता बढ़ने लगी है, सोमवार शाम से नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी होना शुरू हो गयी है,जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन जाती है, इससे किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने के साथ साथ दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से डूब जाते है, यमुना नदी व सेगुर नदी से सटे गांव हलिया, नया पुरवा, क्योंटरा बांगर, आढ़न, पथार, पढ़ाव, मुसरिया सहित अन्य कई गांव बाढ़ आने से प्रभावित हो जाते है, जलस्तर बढ़ने से मुक्ता देवी के पक्के घाट के ऊपर पानी पहुंचने से लोगो में चिंता उठने लगी है, मूसानगर क्षेत्र में फसलों में भी पानी पहुंचाने के डर से किसानों को भी चिंता सताने लगी है,मुक्ता देवी घाट यमुना नदी में प्रतिबंधित जगह पर मछली पकड़ने और लोगो के नहाने की सूचना पर मूसानगर थाना प्रभारी अमिता वर्मा मौके पर पहुंच कर नदी पर मौजूद लोगो को वहाँ से हटाया, तथा प्रतिबंधित जगह पर न जाने की अपील की
मूसानगर, यमुना नदी अचानक छोटी - बड़ी मछलियां ,लाखों की तादात में नदी किनारे और पानी में मछलियां मरी पड़ी हुयी है, मंगलवार सुबह से ही मछली पकड़ने के लिए सैकड़ो की तादात में लोगो की भीड़ जुट गयी,नदी में मृत लाखों मछलियां देखे जाने के बाद से कई प्रकार की चर्चाये होती रही, पत्रकार देवेंद्रदेवेंद्र सिंह कानपुर देहात
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: