Bihar Politics: लालू-राबड़ी परिवार की सुरक्षा कटौती का मुद्दा अब तूल पकड़ रहा है। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया है। फिलहाल राबड़ी देवी के आवास पर सन्नाटा छाया हुआ है।


Lalu Yadav Family Security: बिहार में राबड़ी देवी के बंगले को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच अब लालू परिवार की सुरक्षा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कटौती कर दी है। इस फैसले से लालू परिवार तिलमिला गया है। उन्होंने अपने आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस लौटा दिया है।

बिहार सरकार ने लालू यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा हटा ली है। इसके बाद उन्होंने पटना में अपने घर के बाहर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया है। अब वह बिना सरकारी सुरक्षा के रहेंगे।

राबड़ी आवास पर पसरा सन्नाटा

 

राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर तैनात सुरक्षा बल पूरी तरह से हट गया है। आवास के अंदर और बाहर दोनों जगहों से सुरक्षाकर्मी वापस बुला लिए गए हैं। मुख्य द्वार पर लगी सुरक्षा चौकी खाली कर दी गई है और सभी जवान अपने बैरकों में लौट चुके हैं। अब आवास के आसपास कहीं कोई सशस्त्र जवान या सुरक्षा दस्ता नजर नहीं आ रहा है। पूरे परिसर में सन्नाटा छाया हुआ है।

https://x.com/ANI/status/2063083056987287631?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2063083056987287631%7Ctwgr%5Ef22de02f2c0bab6ca0050ba30d2c0a149b7ec396%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.republicbharat.com%2Findia%2Fbihar%2Flalu-yadav-rabri-devi-send-security-personnel-back-from-their-residence-patna-2026-06-06-125404

लालू-राबड़ी से वापस ली Z+ सुरक्षा

हाल ही में लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया। लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की मिल रही जेड प्लस सिक्योरिटी (Z+ Security) को हटा लिया गया। इसके बाद उन्हें बिहार पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था दी गई थी। इसके तहत दोनों की सुरक्षा में BSAP से 2 से 8 हाउस गार्ड, पटना जिला पुलिस बल से 2 अंगरक्षक, एचक्यूआरटी (HQRT) से पायलट वाहन के साथ बुलेटप्रूफ कार और पटना जिला बल से एस्कॉर्ट व पायलट की व्यवस्था मुहैया कराए गए।

Advertisement

 

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में भी कटौती की गई। पहले उन्हें ‘ए’ श्रेणी की सुरक्षा मिलती थी, लेकिन अब सिर्फ एक बॉडीगार्ड ही उनके साथ रहेगा।

तेजस्वी की Y+ सिक्योरिटी बरकरार

दूसरी ओर, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की Y+ सुरक्षा बरकरार रखी गई है। उनकी पत्नी राजश्री यादव और बहन मीसा भारती की सुरक्षा में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजश्री यादव की सुरक्षा में एक सुरक्षाकर्मी और मीसा भारती की सुरक्षा में तीन सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।