*मड़ियाहूं में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न*
जौनपुर
आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मड़ियाहूं कोतवाली सभागार में उपजिलाधिकारी (SDM) एवं क्षेत्राधिकारी (CO) की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कांवड़ यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा डीजे संचालन से संबंधित नियमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान मडियाहूं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व प्राचीन कांवड़िया समिति के अध्यक्ष, नगर के संभ्रांत नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में कांवड़ यात्रा संपन्न कराने की अपील की।
बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें।
डीजे संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि किसी भी डीजे वाहन के ऊपर कोई व्यक्ति न बैठे और न ही लटककर यात्रा करे। यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित डीजे संचालक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मौजूद लोगों से सुझाव भी लिए गए तथा प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: