कानपुर देहात मूसानगर,यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से मूसानगर क्षेत्र के किसानों व दर्जनों गांव की चिंता बढ़ने लगी है, सोमवार
कानपुर देहात मूसानगर,यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से मूसानगर क्षेत्र के किसानों व दर्जनों गांव की चिंता बढ़ने लगी है, सोमवार
वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका:मेदांता के गेट पर धरने पर बैठे; सोनम बोले-सरकार भरोसा दे तो अनशन तोड़ने को तैयार
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद AAP सांसद संजय सिंह समेत सभी नेता मेदांता के गेट पर धरने पर बैठ गए।
संजय सिंह ने कहा- `इतिहास में पहली बार सुन रहे हैं कि अस्पताल में भर्ती किसी मरीज से लोगों को मिलने से रोका जा रहा है। हम सोनम वांगचुक से मिलने आए हैं।`
दरअसल 55 विपक्षी सांसदों ने वांगचुक को पत्र लिखकर अनशन खत्म करने की अपील की है। इनमें आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल , समाजवादी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के 15 नेता शामिल हैं।
वांगचुक पिछले 25 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उन्हें पहले जंतर-मंतर से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। मंगलवार को कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है। यहीं उनका इलाज चल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक आज सुबह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने वांगचुक से मुलाकात की थी। हालांकि इसकी डिटेल सामने नहीं आई है। उधर, वांगचुक ने आज इन्हें पत्र लिखकर कहा कि वे अनशन खत्म करने को तैयार हैं लेकिन भरोसा दिया जाए कि आंदोलन कर रहे स्टूडेंट्स पर एक्शन नहीं लिया जाएगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 4 तस्वीरें…

जंतर-मंतर पर बुधवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया।

जंतर-मंतर पर बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने अपने जूते-चप्पल को एकत्रित कर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज में 50 से ज्यादा समर्थक घायल हो गए थे।

जंतर-मंतर पर कई छात्राएं हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन में शामिल हुईं।

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कारण बुधवार को 16 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए। जनपथ मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रदर्शनकारियों के लिए खाने की व्यवस्था की गई।
हाइकोर्ट ने कहा फुटेज सुरक्षित रखें, 5 बड़े अपडेट्स
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कानपुर देहात मूसानगर,यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से मूसानगर क्षेत्र के किसानों व दर्जनों गांव की चिंता बढ़ने लगी है, सोमवार
जौनपुर/मड़ियाहूं नगर के सत्ती माता मंदिर के समीप स्थित जोगापुर नहर में सोमवार को तीन मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को नहर
जौनपुर* *थाना रामपुर पुलिस द्वारा फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान की चेंकिंग करने वाले चार अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
Leave a Comment: