: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यदि उनकी बेटी अदालत में दोषी साबित होती है तो उसे सबसे कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी भी मिलनी चाहिए. वहीं सिया को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.


पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने मृतक की होने वाली पत्नी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. इसी बीच सिया को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है. सिया 12वीं में फेल हो गई थी. उसे शराब और अन्य कई बुरी आदतों की लत थीं, जिससे उसके माता-पिता बहुत नाराज थे. इतना ही नहीं, सिया के कई बॉयफ्रेंड भी थे.

 


कई लड़कों से एक साथ कर रही थी डेटिंग

वह एक साथ कई लड़कों के साथ डेटिंग कर रही थी. इसी वजह से उसके माता-पिता ने 20 साल की उम्र में उसकी शादी करने का फैसला किया. वह हर हाल में सिया को सेटल करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने केतन से उसकी शादी तय करी दी थी.

 लिखा और संपन्न था केतन

केतन अग्रवाल उच्च शिक्षित था और संपन्न भी था. इसलिए सिया के माता-पिता ने उनकी शादी केतन से तय कर दी. सिया का परिवार उस पर केतन से शादी करने का दबाव डाल रहा था. चेतन और सिया ने पहले से ही सारी योजना बना ली थी. दूसरी ओर, केतन अग्रवाल का परिवार सिया पर गंभीर आरोप लगा रहा है. पुलिस के अनुसार उसे जांच में कबूल किया है कि वह खुद इस पूरी साजिश की मुख्य सूत्रधार है.

 


दोषी होने पर उसी किले से सिया को दिया जाए धक्का

वहींं एक टीवी इंटरव्यू में प्रवीण गोयल ने कहा कि एक पिता होने के बावजूद वह न्याय में किसी तरह की बाधा नहीं बनेंगे. उन्होंने कहा कि यदि कोर्ट में आरोप साबित हो जाते हैं तो उनकी बेटी को वही सजा मिलनी चाहिए, जिसकी वह हकदार है. भावुक होते हुए उन्होंने यहां तक कहा कि यदि वह दोषी साबित होती है तो उसे उसी किले से नीचे धकेल दिया जाए, जहां पुलिस के मुताबिक केतन अग्रवाल की हत्या की गई थी.

क्या कहा सिया की मां पूजा गोयल ने?

वहीं सिया की मां पूजा गोयल ने दावा किया कि परिवार को कभी इस रिश्ते में किसी तरह के तनाव या विवाद की जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि सिया और केतन एक-दूसरे से नियमित रूप से मिलते और वीडियो कॉल पर बात करते थे. परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था और प्री-वेडिंग ट्रिप के लिए भी खरीदारी की जा रही थी.

पुणे पुलिस के अनुसार, सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने 18 जून को लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रची. जांच एजेंसियों का दावा है कि सगाई तोड़ने से परिवार की बदनामी के डर के चलते दोनों ने कथित तौर पर हत्या की योजना बनाई थी. दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।