सम्मान चाहिए तो संघर्ष करना होगा: 15 जून को बहुजन समाज का ऐतिहासिक पदयात्रा आंदोलन
सिधौली, सीतापुर।
जौनपुर जनपद के मड़ियाहू नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल एक बार फिर प्रदेश में छठवें राज्य वित्त आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के जन प्रतिनिधियों के साथ परामर्श और संवाद बैठक
जौनपुर
जौनपुर जनपद के मड़ियाहू नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल एक बार फिर प्रदेश में छठवें राज्य वित्त आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के जन प्रतिनिधियों के साथ परामर्श और संवाद बैठक में मड़ियाहूं नगर पंचायत का प्रतिनिधित्व करके जनपद में मड़ियाहूं नगर पंचायत का नाम प्रदेश मुख्यालय पर रौशन कर दिया है। यही नहीं नगर अध्यक्ष ने नगर पंचायत के लिए बेबाकी से अपना परामर्श भी मौजूद अधिकारियों के सामने रखा है। बैठक में आयोग को परामर्श देकर नगर अध्यक्ष ने अधिकारियों के बीच यह साबित कर दिया है कि महिला स्टांप रबर नहीं होती बल्कि अपने नगर के लिए एक मजबूत स्तंभ होती है।
बताते चलें कि बीते 5 जून को छठा राज्य वित्त आयोग द्वारा नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ परामर्श और संवाद बैठक लखनऊ के स्कायर इन होटल गोमती नगर में आयोजित किया गया। इस बैठक में प्रदेश समेत वाराणसी मंडल के तमाम नगर निकायों एवं नगर पंचायतों की जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
जौनपुर जनपद से मड़ियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल को भी बैठक में भाग लेने और नगर की समस्याओं पर परामर्श देने के लिए आमंत्रित किया गया।
बैठक में नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल ने बेबाकी से नगर की समस्याओं को रखते हुए कहा कि नगर निकाय यह बड़े शहरों का हिस्सा है लेकिन नगर पंचायत छोटे-छोटे कस्बों एवं गांवो में समाहित होते हैं यहां का विकास क्षमता नगर निकायों की अपेक्षा अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नगरीय निकायों में विकास के लिए धनराशि का 100% में 45% नगर निगमो 35% नगर पालिकाओं और 20% नगर पंचायतों को मिलता है। जबकि नगर पंचायत में काफी गांव समाहित होते हैं जिसमें हमारा अनुपात नगर पालिकाओं और नगर निगमों की अपेक्षा कम है इसलिए नगर पंचायतो का अनुपात 20 से बढ़कर 30% किया जाए।
इसी तरह नगर में प्रकाश व्यवस्था के लिए शासन द्वारा राज्य वित्त से जो धनराशि भेजा जाता है उसमें से 12.5 % धनराशि सीघे काट कर नगर पंचायतों
के खाते में दिया जाता है उन्होंने आयोग को परामर्श में सुझाव दिया कि इस धनराशि को नगरी निकायों से न काटा जाए पूरा और इस विद्युत बिल का भुगतान सरकार स्वयं वहन करें। विवाह घर, पार्क , डिजिटल लाइब्रेरी, एवं स्कूलके लिए नगर पंचायत को सरकार जमीन स्वयं मुहैया कराएं जिससे नागरिकों को सुविधा मिल सके। इससे नागरिकों में विकास की सुविधाएं अच्छी हो जाएगी।
आपको बता दे की प्रदेश मड़ियाहूं नगर पंचायत ही ऐसा नगर पंचायत है जो आयोग के बैठकों में हमेशा भाग लेकर पूरे प्रदेश के नगर पंचायत की बात रखने रखने का काम करता है यह नगर वासियों के लिए गर्व करने की बात है।
इसी के तहत नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल ने लखनऊ में ही एक पेड़ मां के नाम लगाकर मड़ियाहूं नगर पंचायत में वृक्षारोपण की शुरुआत कराई। इसके बाद मड़ियाहूं नगर के गौशाला पर विधायक डॉक्टर आरके पटेल की अध्यक्षता में और अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ की देखरेख में 100 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
सिधौली, सीतापुर।
Delhi Hotel Fire Tragedy : मालवीय नगर के होटल में आग लगने से 13 विदेशी नागरिकों समेत 21 लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में होटल के रसोइए को गिरफ़्तार किया है. पुलिस जांच में पता चला है कि आग इसी रसोइए की लापरवाही की वजह से लगी थी और आग की लपटें उ
Khan Sir Controversy: पटना के चर्चित शिक्षक खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार मामला किसी वायरल बयान या पुराने वीडियो का नहीं, बल्कि बिहार के कोचिंग जगत में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और उससे जुड़े हिंसक विवाद का है. रौशन आनंद प्रकरण ने न केवल पटना की कोचिंग इंडस्ट्री को चर्चा में ला दिया
Leave a Comment: