जौनपुर/ मड़ियाहूं मड़ियाहूं कोतवाली परिसर में शुक्रवार की शाम शान्ति समिति की बैठक बुलाई गई। क्षेत्राधिकारी मडियाहू परमानंद कुशवाहा ने सभी दुकानदारों, बैंक कर्मचारियों


*मड़ियाहूं कोतवाली में शान्ति समिति की बैठक बुलाई गई* 

जौनपुर/ मड़ियाहूं 

मड़ियाहूं कोतवाली परिसर में शुक्रवार की शाम शान्ति समिति की बैठक बुलाई गई।

क्षेत्राधिकारी मडियाहू परमानंद कुशवाहा ने सभी दुकानदारों, बैंक कर्मचारियों एवं जन सेवा केंद्र संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, उसका डीवीआर सुरक्षित स्थान पर रखने तथा कैमरों का एक्सेस मोबाइल फोन से जोड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि बैंकों, जन सेवा केंद्रों या दुकानों के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति बार-बार दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुछ मनबढ़ युवक दुकानदारों से दबंगई के बल पर सामान लेकर भुगतान नहीं करते तथा सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर भय का माहौल बनाने का प्रयास करते हैं। ऐसे तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने दुकानदारों एवं जन सेवा केंद्र संचालकों को सुरक्षा की दृष्टि से अलार्म सिस्टम लगाने का सुझाव दिया। बैठक में चंदन यादव, कवलजीत सिंह गब्बर, दिलीप साहू, चंदन केसरी,सत्यनारायण सेठ, विजय मौर्या, राजकुमार सिंह सहित विभिन्न बैंकों और सहज जन सेवा केंद्रों के संचालक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।