राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल के निधन पर शोक की लहर: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों से की मुलाकातआर्थिक सहायता का किया ऐलान
सोनवीर सिंह बघेल
सोनवीर सिंह बघेल
सोनवीर सिंह बघेल
एत्मादपुर, आगरा। तहसील एत्मादपुर स्थित बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने शिरकत की।शपथ ग्रहण और गरिमामय संबोधन मुख्य अतिथि प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उनके सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में मंत्री जी ने न्याय व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और समाज के प्रति उनके दायित्वों का स्मरण कराया।विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर, माननीय मंत्री जी ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत बार एसोसिएशन परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों से हरित भविष्य के निर्माण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
समारोह में निम्नलिखित पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया:अध्यक्ष:रघुवीर सिंह बघेल महासचिव: श्के.पी. सिंकरवार, स्वप्निल कुलश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष: प्रमोद यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष: एल.पी. सिंह सुमन उपाध्यक्ष: प्यारे लाल यादव,हरिओम बघेल अन्य कार्यकारिणी सदस्य: शराकेश यादव, भूपेन्द्र बघेल, भूपेन्द्र सिंह जादौन और श्नेमी चन्द्र शर्मा।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्री सुमित सिंह, तहसीलदार देवेंद्र सिंह प्रताप, नायब तहसीलदार हरीलाल चौधरी, चेयरमैन सुरेश कुशवाह और मण्डल अध्यक्ष स्वदेश बघेल सहित बार एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी, अधिवक्तागण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सोनवीर सिंह बघेल
पेड़ पौधों से मानव जीवन होगा संरक्षित: युधिष्ठिर सिंह
विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट
Leave a Comment: