विश्व पर्यावरण दिवस पर आईटीएम गीडा में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रा ने विकसित किया स्मार्ट ट्री सुरक्षा कवच
विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट
पेड़ पौधों से मानव जीवन होगा संरक्षित: युधिष्ठिर सिंह
पेड़ पौधों से मानव जीवन होगा संरक्षित: युधिष्ठिर सिंह
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पिपरौली ब्लॉक के ग्राम सभा खोरिया भीटी के पूर्वी शिव मंदिर और अमृत सरोवर पर पौधरोपण किया गया।
पौधरोपण के पश्चात ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव ने कहा कि पेड़ पौधे पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं। साथ ही पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को अवशोषित करके हमें शुद्ध जीवनदायिनी आक्सीजन प्रदान करते हैं। पर्यावरण में हमेशा इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए।
पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने पौधरोपण के पश्चात कहा कि पेड़ पौधे मानव जीवन का दूसरा पहलू है। जीवन का अर्थ ही है कि जीव और वन। जीव और पेड़ पौधे एक दूसरे पर निर्भर है।इसलिए प्रकृति में इनका सतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ पौधों का संरक्षण करना होगा।कार्यकम के आयोजक प्रधान आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि पेड़ पौधे ही जीवनदायिनी हैं।अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ पौधे लगाकर ही पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है। पौधरोपण के बाद उपस्थित के सभी लोगों द्वारा पेड़ पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान आलोक कुमार पांडेय ऊर्फ सोनू पांडेय प्रधान, छोटेलाल मौर्या, मदन पांडेय, ऋषिकेश जायसवाल जनार्दन श्रीवास्तव, रामबुझारत पासी, राहुल पांडेय सहित खजनी थाना के पुलिस बल के तमाम लोग उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट
कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर प्रभारी मंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पेपर लीक, फर्जी एनकाउंटर और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा
Leave a Comment: