पेपर लीक, फर्जी एनकाउंटर और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक तथा कथित फर्जी एनकाउंटर जैसे मुद्दों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन जारी प्रदर्शन में जिले भर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं पदाधिकारी शामिल सपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया।
धरने को संबोधित करते हुए सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश और देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। खाद्य पदार्थों, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
वक्ताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती नहीं की जा रही है और जो भर्तियां निकलती हैं, उनमें भी अनियमितताओं तथा पेपर लीक की घटनाओं के कारण युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र बार-बार लीक होने से लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फिर रहा है और युवाओं का सरकार से विश्वास उठता जा रहा है।
सपा नेताओं ने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिससे आम जनता को न्याय पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में हुए कथित फर्जी एनकाउंटरों की निष्पक्ष और न्यायिक जांच कराए जाने की मांग उठाई।
धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार जनता के मूलभूत मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जबकि किसानों, युवाओं, मजदूरों और व्यापारियों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाना जनता का अधिकार है और समाजवादी पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। महंगाई पर नियंत्रण, युवाओं को रोजगार, पेपर लीक की घटनाओं पर रोक, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तथा कथित फर्जी एनकाउंटरों की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए है पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: