*बस्ती सुबह 05 बजे से ही देशी शराब की दुकान रेहरवां पर खुले आम शराब बिकने का सिलसिला जारी पूर्व में भी देसी
*बस्ती सुबह 05 बजे से ही देशी शराब की दुकान रेहरवां पर खुले आम शराब बिकने का सिलसिला जारी पूर्व में भी देसी
लखीमपुर खीरी। थाना निघासन क्षेत्र की झंडी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ा बुजुर्ग के मजरा तारानगर में बीती रात एक दिल दहला
घर में घुसकर 8 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या, मां पर भी चाकू से हमला, गांव में दहशत
निघासन, लखीमपुर खीरी। थाना निघासन क्षेत्र की झंडी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ा बुजुर्ग के मजरा तारानगर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर सो रहे 8 वर्षीय मासूम की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के दौरान बच्चे को बचाने का प्रयास करने पर उसकी मां पर भी हमला किया गया। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार मृतक बालक की पहचान रवि कुमार (8 वर्ष) पुत्र प्रसाद निवासी तारानगर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घटना के समय रवि अपनी मां के साथ घर में सो रहा था। देर रात करीब 1 बजे कुछ अज्ञात हमलावर घर में घुस आए और सो रहे मासूम के गले पर चाकू से वार कर दिया।
अचानक हुए हमले से बच्चे की मां की आंख खुल गई। उन्होंने हमलावरों को पकड़ने और बेटे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
मृतक के ताऊ ने बताया कि परिवार का गांव के कुछ लोगों के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई है कि इसी रंजिश के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार मृतक बालक के पिता प्रसाद का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता है, जिससे परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा था। ऐसे में मासूम की हत्या ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। वहीं घायल मां का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
इस दर्दनाक घटना के बाद तारानगर गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से शीघ्र खुलासे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
*बस्ती सुबह 05 बजे से ही देशी शराब की दुकान रेहरवां पर खुले आम शराब बिकने का सिलसिला जारी पूर्व में भी देसी
जौनपुर:* निम्नांकित पुलिस कर्मियों को अपने कर्त्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय ने तत्काल प्रभाव से
अब तक न्याय/ राकेश त्रिपाठी
Leave a Comment: