प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा (टी.जी.टी.) में सेंधमारी की कोशिश करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में आयोजित टी.जी.टी.
अब तक न्याय/ राकेश त्रिपाठी
कोठीभार थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच!
महराजगंज: कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बैरियारी परसौना में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बैरियारी परसौना निवासी रोशन पुत्र रामअवतार की तहरीर पर गांव के ही अमित पुत्र राधेश्याम और विपिन पुत्र राधेश्याम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में बताया गया है कि 3 जून को गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने मिलकर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद कोठीभार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा का बयान
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में आयोजित टी.जी.टी.
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
Leave a Comment: