श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक


श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में डीएफओ द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में शासन स्तर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 07 लाख 20 हजार का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप जिलाधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये अपने अपने परिसर व खाली पड़ने स्थानों, तालाबों एवं नदियों के किनारे एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाऐं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जन जागरूकता अभियानों और वृक्षारोपण कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस को व्यापक स्तर पर मनाया जाए, जिसमें आमजन, विशेषकर युवाओं और स्कूली बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कराने, प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाने और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाने जैसे कार्यक्रमों को अन्तिम रूप दिया गया। 
    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्टेªट, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा, जिला पंचायतराज अधिकारी, डीसी मनरेगा, उपायुक्त स्वतः रोजगार, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0, सहायक निबन्धक सहकारिता, जिला पूर्ति अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।