श्रीकृष्ण



श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद 
पीलीभीत सूचना विभाग 03 जून 2026/विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, पीलीभीत द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से छतरी चैराहा तक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 150 युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
रैली को मेरा युवा भारत, पीलीभीत के जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के दौरान युवाओं ने “फिट इंडिया”, “स्वस्थ युवा-समृद्ध भारत” तथा “साइकिल अपनाओ, पर्यावरण बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया। जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने कहा कि साइकिल का नियमित उपयोग न केवल वायु प्रदूषण को कम करने में सहायक है, बल्कि यह शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करता है। उन्होंने युवाओं से दैनिक जीवन में साइकिल को अपनाने का आह्वान किया।
रैली में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को मेरा युवा भारत की टी-शर्ट एवं कैप वितरित की गईं, जिससे प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ब्रज लाल युवा मंडल अध्यक्ष, राहुल कुमार, युवा मंडल अध्यक्ष बरखेड़ा,  वरिष्ठ समाजसेवी श्री लक्ष्मीकांत शर्मा, नगर पालिका वार्ड सदस्य श्रीमती प्रभा मौर्य, शिक्षक श्री तीर्थदेव शर्मा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह श्री डालचंद, अभय भारती, सोनू, राजीव कुमार युवा मंडल अध्यक्ष न्यूरिया खुर्द, लेखाकार आकाश कुमार का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
रैली का समापन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में हुआ, जहाँ प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा नियमित रूप से साइकिल के उपयोग का संकल्प लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।