अब तक टी वी


श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
जनपद में भूमि विवादों के प्रभावी निस्तारण हेतु विशेष अभियान 1 जून से 30 जून तक होगा संचालित
पीलीभीत सूचना विभाग 03 जून 2026/ शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में भूमि विवाद सम्बन्धी शिकायतों के सम्बन्ध में बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में भूमि विवादों के प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से 01 जून से 30 जून तक विशेष अभियान संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राजस्व एवं भूमि विवादों से संबंधित लंबित एवं प्रचलित प्रकरणों का विवरण संकलित किया जाए तथा उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों की टीम गठित कर स्थानीय स्तर पर विवादों का समाधान कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अभियान के दौरान अधिकारी मौके पर पहुंचकर विवादित स्थलों का निरीक्षण करेंगे तथा दोनों पक्षों से संवाद स्थापित कर आपसी सहमति एवं विधिक प्रक्रिया के माध्यम से विवादों का निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही संवेदनशील मामलों की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण से कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा आमजन को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान को गंभीरता से संचालित करते हुए निर्धारित अवधि में अधिकतम प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।