आमोद कुमार


आमोद कुमार 
बांदा। जिले के नव नियुक्त प्रभारी मंत्री Dinesh Pratap Singh ने अपने प्रथम बांदा दौरे पर अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अधिकारी जिम्मेदारी से काम नहीं करेंगे, उन्हें जिले से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद आयोजित संगठनात्मक बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें बांदा जिले के अधूरे विकास कार्यों को गति देने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी प्राथमिकता जिले में लंबित विकास योजनाओं को पूरा कराना और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और जनसमस्याओं की निगरानी के लिए एक कोर कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहेंगे। यह समिति विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं और जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान का माध्यम बनेगी।प्रभारी मंत्री ने यह भी कहा कि वह प्रत्येक माह विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक करेंगे और भाजपा के मंडल से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यदि किसी अधिकारी के खिलाफ शिकायत प्राप्त होती है और जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो उसके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में Prakash Dwivedi, Ommani Verma, Babulal Tiwari, Kallu Singh Rajput सहित भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रभारी मंत्री के इस बयान को प्रशासनिक जवाबदेही और संगठन-सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि बैठकों में दिए गए निर्देश धरातल पर कितना असर दिखाते हैं और लंबित विकास कार्यों को कितनी तेजी से पूरा कराया जाता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।