तपती धूप में राहत की छांव: जजी चौराहे पर बही सेवा की गंगा, राहगीरों को मिला शीतल जल और फलाहार
आमोद कुमार
आमोद कुमार
बांदा, 4 जून। रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भटक रहे बच्चों और किशोरों को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत जीआरपी बांदा ने एक सराहनीय कार्य करते हुए घर से नाराज होकर निकली एक नाबालिग बालिका को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।रेलवे पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान जीआरपी बांदा प्रभारी Sher Alam गश्त पर थे। इसी दौरान उनकी नजर रेलवे स्टेशन पर अकेली बैठी एक बालिका पर पड़ी। बालिका की स्थिति संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे महिला पुलिसकर्मी की निगरानी में महिला हेल्प डेस्क लाया गया और संवेदनशीलता के साथ पूछताछ की गई।
पूछताछ में बालिका ने अपना नाम प्रीति चौहान बताते हुए बताया कि वह जनपद इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र की रहने वाली है और घरेलू नाराजगी के चलते बिना किसी को बताए घर छोड़कर बांदा आ गई थी। जानकारी मिलते ही जीआरपी ने तत्काल उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया और पूरी स्थिति से अवगत कराया।
अगले दिन बालिका के माता-पिता थाना जीआरपी पहुंचे, जहां पहचान और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उसे सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बालिका और उसके परिजनों को समझाते हुए कहा कि आवेश में लिया गया ऐसा कदम कई बार बच्चों को गंभीर जोखिम में डाल सकता है तथा परिवार को भी मानसिक पीड़ा पहुंचाता है।
इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस की भूमिका केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सुरक्षा और मानवीय सरोकारों से भी जुड़ी है। जीआरपी बांदा की सतर्कता और संवेदनशीलता के चलते एक नाबालिग सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सकी, जिससे एक संभावित अप्रिय घटना टल गई।इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी शेरे आलम के साथ उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अंकित कुमार, दीपनारायण, महिला कांस्टेबल हिमांशू तथा महिला होमगार्ड सविता देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परिजनों ने जीआरपी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आमोद कुमार
गोरखपुर
आमोद कुमार
Leave a Comment: