शीतला केयर हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही और आयुष्मान घोटाले का आरोप, पिता ने बेटी की मौत के बाद न्याय की गुहार लगाई
गोरखपुर
आमोद कुमार
आमोद कुमार
बांदा। नौतपा की प्रचंड गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर रखा है। पारा 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है और दोपहर की सड़कों पर मानो आग बरस रही हो। ऐसे कठिन समय में जजी चौराहे पर समाजसेवियों ने मानवता का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसने तपती दोपहर में राहगीरों को राहत और सुकून का एहसास कराया।होटल सारंग कॉन्टिनेंटल एवं प्रेस श्री इंडिया द्वारा समाजसेवी Santosh Sahu के सहयोग से आयोजित शीतल जल एवं छबील सेवा कार्यक्रम में राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और वाहन चालकों को ठंडा पानी, शरबत, पेठा, बिस्कुट और केले वितरित किए गए। भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने जब ठंडे जल की चुस्की ली तो उनके चेहरों पर राहत की मुस्कान साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम केवल सेवा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक सहभागिता का भी सुंदर उदाहरण बना। Maya Shankar Yadav, Ramendra Sharma, Sunil Saxena, Saroj Tripathi, Mahendra Pratap Singh और Indrabali Yadav सहित कई गणमान्य लोगों ने स्वयं फलाहार और शीतल जल वितरित कर श्रमदान किया।
आयोजकों ने बताया कि गर्मी के इस दौर में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक यह सेवा अभियान जारी रहेगा, ताकि राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। उनका कहना था कि भीषण गर्मी में एक गिलास ठंडा पानी किसी प्यासे के लिए अमृत के समान होता है।जजी चौराहे पर चल रही यह छबील केवल प्यास बुझाने का माध्यम नहीं, बल्कि यह संदेश भी दे रही है कि समाज की असली ताकत संवेदनशीलता और परोपकार में निहित है। जब तापमान लोगों को घरों में कैद कर रहा है, तब ऐसे सेवा कार्य मानवता की ठंडी फुहार बनकर लोगों के दिलों को सुकून पहुंचा रहे हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर
आमोद कुमार
कार्यवाहीः-
Leave a Comment: