कार्यवाहीः-


श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना खरगूपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-124/26, धारा 305 बीएनएस से सम्बन्धित 02 आरोपी अभियुक्तों-01. सुखप्रीत मौर्या, 02. मालिकराम सोनकर को चौखड़िया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद चोरी के पानी के मोटर पम्प व घटना में प्रयुक्त 01 अदद हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाईकिल बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी विकास सोनी पुत्र धनलाल सोनी निवासी ग्राम भगवानदीन पुरवा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना खरगूपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि हनुमानगढ़ी चौराहे के निकट उसका निर्माणाधीन मकान है, जिसमें निर्माण कार्य हेतु एक 01 एचपी क्रम्पटन कम्पनी की मोटर लगी हुई थी तथा एक 01 एचपी किरलोस्कर कम्पनी की मोटर घर के अन्दर रखी हुई थी। दिनांक 31.05.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा दोनों मोटरों को चोरी कर लिया गया। काफी खोजबीन एवं तलाश की गई, किन्तु चोरी गई मोटरों के सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 04.06.2026 को थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी की घटना कारित करने के 02 आरोपी अभियुक्तों-01. सुखप्रीत मौर्या, 02. मालिकराम सोनकर को चौखड़िया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद चोरी के पानी के मोटर पम्प व घटना में प्रयुक्त 01 अदद हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाईकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. सुखप्रीत मौर्या पुत्र रिजेन्द्र कुमार निवासी अचलापुर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा। 
02. मालिकराम सोनकर पुत्र हरीराम निवासी ग्राम विरमापुर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0-124/26, धारा 305,317(2) बीएनएस थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 02 अदद पानी का मोटर पम्प
02. घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साईकिल हीरो एचएफ डिलक्स

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 श्री डोरीलाल गंगवार 
02. हे0का0 सन्तोष कुमार  
03 .का0 भूपेन्द्र कुमार 
04. का0 पंकज कुमार प्रेमी
05. का0 ऋषिकेश यादव

मीडिया सेल, गोण्डा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।