आमी नदी में युवती ने लगाई छलांग, सुबह-सुबह मचा हड़कंप
सुबह 8:50 बजे की घटना, पुलिस ने शुरू की तलाश; अज्ञात युवती की पहचान में जुटी खजनी पुलिस
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ चला बुलडोजर
गोरखपुर, खजनी ग्राम सभा बरैयाभीर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के खिलाफ तहसील खजनी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसील क्षेत्र के ग्राम बरैयाभीर में स्थित गड़ही की जमीन पर हुए अतिक्रमण को तहसील प्रशासन ने जेसीबी लगाकर हटवाया। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोग तमाशा देखने के लिए इकट्ठा हो गए और प्रशासन के इस कदम की सराहना की
बरैयाभीर गांव में स्थित गड़ही की यह जमीन सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। आरोप था कि कुछ लोगों ने इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था और यहां मिट्टी डालकर निर्माण करने की तैयारी कर रहे थे। गांव के कई लोगों ने इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार खजनी ने टीम गठित कर जांच कराई। एवं शिकायतकर्ताओं की फरमाइश पर मंगलवार को तहसीलदार खजनी के नेतृत्व में राजस्व टीम, लेखपाल और पुलिस बल मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को सरकारी दस्तावेज दिखाकर जमीन का सीमांकन किया और जेसीबी मशीन से अवैध कब्जा हटवाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में गड़ही की जमीन को पूरी तरह कब्जा मुक्त कर दिया गया।कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त होते देख लोगों ने तालियां बजाकर तहसील प्रशासन का धन्यवाद किया। ग्रामीणों का कहना था कि गड़ही की जमीन गांव के जलभराव और पशुओं के लिए जरूरी थी। कब्जे के कारण गांव में जलजमाव की समस्या बढ़ गई थी। अब जमीन खाली होने से गांव को राहत मिलेगी।तहसीलदार खजनी ने बताया कि सरकारी जमीनों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरैयाभीर की गड़ही की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर उसे राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया गया है। भविष्य में यदि कोई दोबारा कब्जा करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई से गांव में एक संदेश गया है कि सरकारी जमीन अब सुरक्षित है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सुबह 8:50 बजे की घटना, पुलिस ने शुरू की तलाश; अज्ञात युवती की पहचान में जुटी खजनी पुलिस
बांदा
रिपोर्ट सोनू पाठक
Leave a Comment: