बांदा।


बांदा। पुलिस की पहचान केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर मानवीय मूल्यों की रक्षा करना भी उसकी जिम्मेदारी है। इसका जीवंत उदाहरण उस समय देखने को मिला जब यातायात प्रभारी Mahendra Pratap Singh ने अपनी टीम के साथ नाले में फंसी एक गाय की जान बचाकर संवेदनशील पुलिसिंग का परिचय दिया।जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक चेकिंग और नियमित भ्रमण के दौरान पंडित दीनदयाल पुरम क्षेत्र में उनकी नजर एक गाय पर पड़ी, जो नाले में फंसकर बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यातायात प्रभारी ने बिना देर किए अपनी टीम को बचाव कार्य में लगाया। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला।रेस्क्यू के बाद गाय को पानी पिलाया गया और तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। चिकित्सकीय जांच में गाय स्वस्थ पाई गई, जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।इस मानवीय कार्य में यातायात पुलिस के जवान कृष्ण प्रताप सिंह, सर्वेश और प्रशांत ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करते हैं।प्रदेश सरकार द्वारा गौसंरक्षण और पशु कल्याण पर दिए जा रहे विशेष बल के बीच बांदा यातायात पुलिस की यह पहल यह संदेश देती है कि संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा जब साथ चलती हैं, तो प्रशासन केवल व्यवस्था का नहीं बल्कि मानवता का भी प्रहरी बन जाता है। नाले में फंसी एक मूक जीव की रक्षा कर पुलिस टीम ने यह साबित किया कि सेवा और सुरक्षा का दायरा इंसानों तक ही सीमित नहीं है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।