कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर प्रभारी मंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित गतिविधियों के सफल संचालन के दिए निर्देश

????जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक समयबद्ध पहुंचाने पर दिया जोर
आज दिनांक 04 जून 2026 को
मा० राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री सतीश चंद्र शर्मा जी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक के दौरान माननीय मंत्री जी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण का संदेश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण में सभी को सहभागी बनना चाहिए।
माननीय मंत्री जी द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाली विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनजागरूकता गतिविधियों के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी आयोजन पर बल दिया गया।
इस दौरान माननीय विधायक तुलसीपुर श्री कैलाश नाथ शुक्ला, माननीय विधायक बलरामपुर श्री पल्टूराम, माननीय विधायक उतरौला श्री राम प्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष श्री रवि मिश्रा, जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थिति रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।