पर्यावरण संरक्षित करने के लिए पेड़ पौधे लगाना होगा :ब्लॉक प्रमुख
पेड़ पौधों से मानव जीवन होगा संरक्षित: युधिष्ठिर सिंह
सोनवीर सिंह बघेल
सरधना (मेरठ)। राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दिवंगत अनुष्का पाल के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। इस दुखद घड़ी में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल जी ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सरधना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिरौड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
दिवंगत खिलाड़ी के परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल और पुष्पेंद्र धनगर ने दुःख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को 2 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।इसके साथ ही, समाजवादी पार्टी ने सरकार के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखी हैं, ताकि परिवार को न्याय मिल सके:
पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।समाजवादी पार्टी के नेताओं ने दिवंगत अनुष्का पाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पार्टी इस कठिन समय में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके न्याय के लिए संघर्ष जारी रखेगी। इस शोक संवेदना के दौरान क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों और खिलाड़ियों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पेड़ पौधों से मानव जीवन होगा संरक्षित: युधिष्ठिर सिंह
विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट
कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर प्रभारी मंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Leave a Comment: