एत्मादपुर बार एसोसिएशन: नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने किया पौधारोपण
सोनवीर सिंह बघेल
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में "एक पेड़ माँ के नाम" पौधारोपण महाअभियान का किया गया आयोजन।*
आज दिनांक 05 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में "एक पेड़ माँ के नाम" पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संदेश दिया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का भी माध्यम हैं।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण एवं पुलिस परिवार के बच्चे उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता सुनिश्चित की गई।
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के माध्यम से वृक्षारोपण को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सोनवीर सिंह बघेल
सोनवीर सिंह बघेल
पेड़ पौधों से मानव जीवन होगा संरक्षित: युधिष्ठिर सिंह
Leave a Comment: