जौनपुर: अनीता सिंह बनी शहर कोतवाल, विरोध के बाद तीन दिन में ही हटाए गए त्रिवेणी सिंह*


*जौनपुर: अनीता सिंह बनी शहर कोतवाल, विरोध के बाद तीन दिन में ही हटाए गए त्रिवेणी सिंह*

*जौनपुर।* शहर कोतवाल त्रिवेणी सिंह कार्यभार संभालने के तीन दिन बाद ही गैर जनपद स्थानांतरित कर दिए गए। उनकी जगह निरीक्षक अनीता सिंह शहर कोतवाल तैनात की गई हैं। यह पहला मौका है जब किसी शहर कोतवाल का कार्यकाल सिर्फ तीन दिन रहा हो और कोतवाली की कमान किसी महिला के हाथ में आई हो। सत्ताधारी दल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के तीव्र विरोध के चलते त्रिवेणी सिंह को हटाया गया है।

              सन 2010 बैच की उपनिरीक्षक अनीता सिंह बलिया जिले की मूल निवासी हैं। कुछ वर्ष पूर्व अनीता सिंह विभागीय पदोन्नति पाकर निरीक्षक बनीं। इससे पूर्व वह जनपद में पुलिस महकमे में महिला व बाल सुरक्षा संगठन की प्रभारी रहीं। अनीता सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। मालूम हो कि पिछले माह त्रिवेणी सिंह प्रोन्नति पाकर निरीक्षक बने थे। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने गत सोमवार की रात उन्हें शहर कोतवाल तैनात किया था। मंगलवार को उनके कार्यभार संभालते ही संगठन व सरकार से जुड़े भाजपा नेता एसपी से लेकर आइजी व डीआईजी तक उनकी तैनाती पर नाराजगी जताते हुए तत्काल हटाए जाने पर अड़ गए थे। आखिरकार शुक्रवार को त्रिवेणी सिंह का गैर जनपद तबादले का परवाना आने पर कार्यमुक्त कर दिया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।