जौनपुर पत्रकार संघ मछली शहर ने धूमधाम से मनाया पत्रकारिता दिवस-


जौनपुर पत्रकार संघ मछली शहर ने धूमधाम से मनाया पत्रकारिता दिवस-

-------------------------------------------

मछलीशहर,जौनपुर- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तहसील मछलीशहर स्थित होटल रिया रॉयल में जौनपुर पत्रकार संघ इकाई मछलीशहर द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन मछलीशहर इकाई के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।समारोह में वरिष्ठ पत्रकारों तथा पत्रकार संगठन से जुड़े सक्रिय सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह रहे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जौनपुर पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष शशि मोहन सिंह ‘छेम’,कमला हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ.आर.बी.चौहान लालती हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. दीपक दुबे,जौनपुर पत्रकार संघ के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार लल्लन उपाध्याय,संरक्षक जे.एन. ओझा तथा समाजसेवी राकेश मिश्रा उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के माल्यार्पण से हुआ। जौनपुर पत्रकार संघ इकाई मछलीशहर के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय एवं महामंत्री आनंद सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली 200 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा प्रदान करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने निष्पक्ष,निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल देते हुए पत्रकारों से सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों तथा बदलते मीडिया परिदृश्य पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सत्य,निष्पक्षता और जनहित के मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन जौनपुर पत्रकार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद सिंह ने किया। समारोह में मछलीशहर क्षेत्र के अनेक पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों,पत्रकारों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

बृजनाथ दुबे अब तक न्याय मछली शहर जौनपुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।