कन्नौज।


 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ लगवाई तथा टोलीवार ड्रिल कराई।
एसपी ने परेड में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के निर्देश देते हुए ड्रिल को और बेहतर ढंग से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिसकर्मियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का जायजा लिया तथा पुलिस लाइन में खड़े वाहनों की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, कंट्रोल रूम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम और यूपी-112 कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तिर्वा/लाइन, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।