कन्नौज।


कन्नौज। जनपद में संचालित परिवार परामर्श केंद्र (नई किरण) की पहल से शुक्रवार को एक परिवार टूटने से बच गया। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में केंद्र पर पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई, जिसमें दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
परामर्श केंद्र की टीम ने आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर कराने का प्रयास किया। मध्यस्थता के बाद दोनों पक्ष साथ रहने पर सहमत हो गए और खुशी-खुशी अपने घर लौट गए।
परिवार परामर्श केंद्र (नई किरण) का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर रिश्तों में विश्वास और सामंजस्य बनाए रखना है। केंद्र की इस पहल से अब तक कई परिवारों को दोबारा एकजुट किया जा चुका है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।