लकड़ी निकालने के दौरान अचानक बढ़ा टमस नदी का जलस्तर, सरिया धंसने से बाहर नहीं निकल पाया राम उजागर


रीवा। अतरैला थाना अंतर्गत टमस नदी स्थित इटमा वाटर फॉल में गुरुवार को एक अधेड़ पानी के तेज बहाव में फंस गया। करीब तीन घंटे तक वह मौत से जूझता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। अतरैला थाना प्रभारी विजय सिंह परिहार ने बताया कि गुरुवार सुबह इटमा गांव के कुछ लोग टमस नदी के पास जंगल में लकड़ी काटने गए थे। इस दौरान एक लकड़ी पुल के नीचे फंस गई। उसे निकालने के लिए इटमा निवासी राम उजागर प्रजापति नदी में उतरा। उस वक्त नदी में पानी नहीं था, लेकिन लकड़ी निकालते ही अचानक तेज बहाव आ गया और वह फंस गया। प्रत्यक्षदर्शी लवलेंद्र सिंह के अनुसार, राम उजागर को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन पुल से निकली लोहे की सरिया उसके पांव में धंस गई। इससे वह खुद बाहर नहीं निकल पाया।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। लगभग तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायल अवस्था में राम उजागर को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समय पर रेस्क्यू होने से उसकी जान बच गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।