धरती रो रही है… अब इंसान को फैसला करना होगा कि विकास चाहिए या विनाश।” : पीपल मैन डॉ सिंह की अपील अब भी नहीं
धरती रो रही है… अब इंसान को फैसला करना होगा कि विकास चाहिए या विनाश।” : पीपल मैन डॉ सिंह की अपील अब भी नहीं
अब तक न्याय /दीप सिंह
कन्नौज। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत केला बाग पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पकड़े गए युवक की पहचान दीपक कठेरिया पुत्र कैलाश कठेरिया निवासी ग्राम जटियापुर थाना तिर्वा जनपद कन्नौज के रूप में हुई। पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल ओमवीर चाहर एवं रिजर्व कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
धरती रो रही है… अब इंसान को फैसला करना होगा कि विकास चाहिए या विनाश।” : पीपल मैन डॉ सिंह की अपील अब भी नहीं
राजेश कुमार सिद्धार्थ लखनऊ।
गोरखपुर, 28 मई 26 जिले के पाली ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत जाल्हेपार के प्रधान राम सिंह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल
Leave a Comment: