*प्रधान राम सिंह को दैनिक भास्कर की प्रधान रेटिंग में जिला टॉप-10 में मिली जगह*
गोरखपुर, 28 मई 26 जिले के पाली ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत जाल्हेपार के प्रधान राम सिंह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश के नंबर-1 मीडिया हाउस दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी प्रधान रेटिंग में उन्हें पूरे गोरखपुर जिले में टॉप-10 प्रधानों की सूची में स्थान मिला है।
दैनिक भास्कर समूह की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में प्रधान राम सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। यह सम्मान दैनिक भास्कर न्यूज़ एप की पहल पर दिया गया है। प्रशस्ति पत्र पर दैनिक भास्कर के स्टेट हेड मोहन बागवान के हस्ताक्षर हैं।
दैनिक भास्कर समय-समय पर पंचायत स्तर पर काम करने वाले ग्राम प्रधानों के कार्यों का मूल्यांकन करता है। इस रेटिंग में जनता की राय, गाँव में हुए विकास कार्य, सरकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन और पारदर्शिता जैसे मानकों को आधार बनाया जाता है। हजारों प्रधानों में से जिले के टॉप-10 में जगह बनाना ग्राम पंचायत जाल्हेपार के लिए गौरव की बात है।
ग्रामवासियों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रधान राम सिंह के नेतृत्व में गाँव में सड़क, नाली, पेयजल और आवास योजनाओं पर उल्लेखनीय कार्य हुआ है। दैनिक भास्कर समूह ने भी राम सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: