मडियाहूं नगर में शुक्रवार को पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारिता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ


*पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों की समस्याओं पर हुई चर्चा*

 

 जौनपुर/मड़ियाहूं

  मडियाहूं नगर में शुक्रवार को पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारिता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राधाकृष्ण शर्मा ने की। इस अवसर पर पत्रकारों ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों एवं पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। वक्ताओं ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान तथा कार्यस्थल पर आने वाली कठिनाइयों के समाधान के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में बदलते दौर में पत्रकारिता के स्वरूप, डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव तथा समाचारों की विश्वसनीयता बनाए रखने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित पत्रकारों ने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया।

 उक्त अवसर पर प्रवणेश मिश्रा, राजेश कुमार पाण्डेय, चंदन केसरी, बिपिन दुबे, आनंद तिवारी, बृजेश मिश्रा, रोहित पटेल, कन्हैया पांडे, शमीम अहमद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग एवं पत्रकार हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।