कोटिया गांव में लगी भीषण आग, भूसा और घर में रखा सामान जलकर राख
सहजनवा,
किन्नर प्रेमा ने 85 लाख से बनवाया भव्य शिव मंदिर,
गोरखपुर पादरी बाजार जंगल मातादीन किन्नर गुरु प्रेमा ने प्रेम, इंसानियत और सामाजिकता की अनूठी मिसाल पेश की है। किन्नर गुरु प्रेम की उम्र लगभग 75 वर्ष की है। और हम शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को निश्चित है तथा यह 60 वर्षों से यहां रह रही हैं। आज की दुनिया में जहां समाज की मुख्यधारा से जुड़े लोग कमाई करके गाड़ी-बंगला जुटाने में जिंदगी गुजार देते हैं, वहीं प्रेमा अपनी गाढ़ी कमाई को समाज हित में खर्च कर रही हैं।
कभी सड़क बनवाई, कभी बेटियों के हाथ पीले कराए
प्रेमा अपनी कमाई से पहले भी कई सामाजिक कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने सार्वजनिक सड़क बनवाई और गरीब परिवार की बेटियों की शादी का खर्च उठाकर उनके हाथ पीले कराए।
अब प्रेमा ने 85 लाख रुपये खर्च कर एक भव्य शिव मंदिर का निर्माण कराया है। उन्होंने इस मंदिर को सर्वसमाज को समर्पित करते हुए इसका नाम ‘विश्वेश्वर नाथ मंदिर’रखा है।
मंदिर निर्माण के बाद प्रेमा ने कहा कि यह मंदिर किसी एक जाति या वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे समाज का है। यहां हर कोई पूजा-पाठ कर सकता है। उनका मकसद समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश देना है।
किन्नर प्रेमा के इस कदम की चारों ओर सराहना हो रही है। लोग इसे सामाजिक समरसता और इंसानियत की बड़ी मिसाल बता रहे हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
प्रयागराज।
लखनऊ
Leave a Comment: