सहजनवा,


सहजनवा, गोरखपुर थाना सहजनवा क्षेत्र के विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम सभा कोटिया में मंगलवार को आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते कई किसानों का भारी नुकसान हो गया।  मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अचलू तिवारी के घर के अंदर रखा भूसा आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें घर तक पहुंच गईं और मकान को भी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। वहीं, अर्जुन तिवारी ने गायों के लिए हाथ से खेत की कटाई कर जो भूसा बनवाया था, वह भी पूरी तरह जल गया। खेत में खड़ी कुछ फसल भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गई।  
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और प्रशासन की संयुक्त टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। तेज हवा के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।    
समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। हालांकि दमकल कर्मी और ग्रामीण लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।    प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग से भूसा, खड़ी फसल और घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। उपरोक्त के संदर्भ में पूछने पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार रामसूरत ने बताया आग पर काबू पा लिया गया है पीड़ित परिवारों के नुकसान का आकलन प्रशासन जांच करने के बाद पता चलेगा। पीड़ित मुआवजे की मांग की है।  फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।