भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर उत्साह, नेताओं ने सामूहिक रूप से सुना संदेश
लखनऊ
प्रयागराज।
प्रयागराज।भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के निर्देशन में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के सुदेश पाल युवा प्रदेश अध्यक्ष ने जरूरतमंदों और बेजुबान पशुओं की सेवा में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।सुदेश पाल द्वारा समय-समय पर सड़कों पर घूम रहे बेजुबान पशुओं को केला और सेब खिलाकर उनकी देखभाल की जाती है। इसके साथ ही गरीब और असहाय लोगों को भी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी मदद की जाती है। उनकी यह पहल समाज में मानवता और सेवा भाव का संदेश दे रही है।संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लखनऊ
सहजनवा, गोरखपुर
लखनऊ
Leave a Comment: