आज दिनांक 21-4-26 को ग्राम पीतमपुर में प्रगतिशील किसान के आवास पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया
आज दिनांक 21-4-26को ग्राम पीतमपुर मैं गन्ना विकास हेतु किसान गोष्ठी का आयोजन
लखनऊ
लखनऊ। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर राजधानी लखनऊ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित रहा और पुलिस प्रशासन सुबह 5 बजे से ही सड़कों पर सक्रिय नजर आया।डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी और डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर के नेतृत्व में हजरतगंज क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने अपनी टीम के साथ मोर्चा संभालते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में लगातार निगरानी बनाए रखी।कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया, जिससे आमजन को कम से कम असुविधा हो। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती रही और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई।
इस दौरान पुलिस की मुस्तैदी के साथ मानवता की मिसाल भी देखने को मिली। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा सड़क पर मौजूद महिलाओं, रिक्शा चालकों और जरूरतमंद लोगों के लिए लंच और पानी की व्यवस्था करवाई गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर समन्वय के चलते मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आज दिनांक 21-4-26को ग्राम पीतमपुर मैं गन्ना विकास हेतु किसान गोष्ठी का आयोजन
किन्नर प्रेमा ने 85 लाख से बनवाया भव्य शिव मंदिर
भगौली तीर्थ (बाराबंकी)।
Leave a Comment: