लखनऊ


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उसके प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में युवा नेता नीरज भैया, नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महानगर उपाध्यक्ष सीता नेगी, नगर मंत्री अर्चना साहू, कार्यसमिति सदस्य शिखा श्रीवास्तव एवं मंडल अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।संबोधन के उपरांत उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक है और इससे समाज के हर वर्ग को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।