यूपी में चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. 2024 की वोटर लिस्ट (15.44 करोड़ मतदाता) के मुकाबले इसमें 2.05 करोड़ नाम कम हैं. अब राज्य में कुल 13.39 करोड़ मतदाता हैं. अगर आपका नाम इस लिस्ट में नहीं है तो जिला मजिस्ट्रेट या मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास अपील कर सकते हैं. फॉर्म-6 भरक


यूपी में SIR के बाद चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. साल 2024 में जो वोटर लिस्ट थी, उसमें से 2.05 करोड़ नाम कट गए हैं. इससे पहले 6 जनवरी को जो ड्राफ्ट लिस्ट आई थी, उसमें 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे थे. इसके बाद दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी की गई. नतीजतन फाइनल वोटर लिस्ट में 84 लाख नाम बढ़े हैं.

 

साल 2024 की वोटर लिस्ट में 15.44 करोड़ वोटर्स थे. इसके बाद एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाताओं की गणना के बाद 6 जनवरी को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आई. इसमें 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाताओं के नाम थे. इस तरह 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे. फिर चुनाव आयोग ने मतदाताओं की आपत्तियों और दावों पर विचार किया. अब फाइनल वोटर लिस्ट में 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता शामिल हैं. इसमें पुरुष 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 और महिला मतदाताओं की संख्या 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 है

फाइनल वोटर लिस्ट में नहीं है आपका नाम तो करें ये काम

अगर फाइनल वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है. आपके पास अभी एक मौका है. आप लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा-24 के तहत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के फैसले के खिलाफ धारा-24 (क) के तहत जिला मजिस्ट्रेट के सामने फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर अपील कर सकते हैं.

 

 

इतना ही नहीं, इससे भी भी आपका नाम लिस्ट में जोड़ा जाता है तो आप जिला मजिस्ट्रेट के फैसले के खिलाफ धारा 24 (ख) के तहत फैसले की तारीख से 30 दिनों के अंदर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के सामने दूसरी अपील कर सकते हैं. इसके अलावा फॉर्म-6 भरकर इसे बीएलओ को देकर या खुद ही https://voters.eci.gov.in पर जाकर मोबाइल नंबर के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

कहां और कैसे चेक करें अपना नाम?

  • पर जाएं
  • यहां आपको वोटर लिस्ट या Electoral Roll सेक्शन में जाकर Uttar Pradesh को सेलेक्ट करें
  • Roll Type में Final Roll 2026 या SIR Final Roll 2026 को सेलेक्ट करें
  • फिर अपना जिला चुनें
  • जिला चुनने के बाद विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर चुनें
  • इसके बाद आपके सामने PDF फॉर्मेट में लिस्ट आएगी
  • इस पीडीएफ को आप डाउनलोड कर अपना नाम फाइनल वोटर लिस्ट में देख सकते हैं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।