शिक्षा के आंगन में संस्कारों का उत्सव: प्रतिभा, परंपरा और प्रेरणा का सजीव संगम
बांदा। जब शिक्षा पाठ्यपुस्तकों की सीमाओं से निकलकर जीवन मूल्यों, संस्कारों और
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया और परेड के उपरांत दौड़ भी करवाई।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने परेड की एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई तथा ड्रिल की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु प्रभारी पुलिस लाइन को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।
एसपी ने पीआरवी वाहनों का निरीक्षण करते हुए उनमें लगे आपातकालीन उपकरणों की कार्यक्षमता को परखा और प्रभारी यूपी-112 को निर्देशित किया कि वाहनों व उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पीआरवी कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहकर आमजन की सुरक्षा व सेवा में तत्पर रहने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, परिवहन शाखा, कंट्रोल रूम व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बांदा। जब शिक्षा पाठ्यपुस्तकों की सीमाओं से निकलकर जीवन मूल्यों, संस्कारों और
इलाके के भुड़िया गांव में चल रही पंचम श्री रुद्र महायज्ञ श्री कथा में बुधवार को यज्ञाआचार्य
खजनी गोरखपुर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर खजनी
Leave a Comment: