अखिल भारतीय भगवान परशुराम एकता समिति की विराट प्रस्तुति—जब आस्था खुद कहानी बनकर सड़कों पर उतरेगी और इतिहास रचेगी
मुंडेरा से रामकथा पार्क तक भक्ति की जीवंत गाथा—हर मोड़ पर गहराती जाएगी ‘जय परशुराम’ की अनकही कहानी
सिधौली आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में
सिधौली आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में थाना सीतावली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों एवं आयोजकों ने भाग लिया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रशासन से अनुमति (परमिशन) प्राप्त करने के लिए चर्चा की गई।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी एवं उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए आयोजकों को प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा।
आयोजकों ने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर शोभायात्रा, माल्यार्पण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
अंत में आयोजकों द्वारा थाना प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया और आश्वासन दिया गया कि कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। अब तक न्याय ज्ञानेन्द्र कुमार ब्यूरो चीफ की खाश रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मुंडेरा से रामकथा पार्क तक भक्ति की जीवंत गाथा—हर मोड़ पर गहराती जाएगी ‘जय परशुराम’ की अनकही कहानी
निष्ठा और संघर्ष का मिला इनाम: प्रयागराज के नेता की राष्ट्रीय राजनीति में दमदार एंट्री
“अब नहीं चलेगा टालमटोल”—जिलाधिकारी का सख्त अल्टीमेटम, मौके पर निस्तारण से अफसरों में हड़कंप
Leave a Comment: