हण्डिया तहसील में गरजा प्रशासन—डीएम-डीसीपी ने खुद संभाली कमान, फरियादियों को मिला तुरंत इंसाफ
“अब नहीं चलेगा टालमटोल”—जिलाधिकारी का सख्त अल्टीमेटम, मौके पर निस्तारण से अफसरों में हड़कंप
निष्ठा और संघर्ष का मिला इनाम: प्रयागराज के नेता की राष्ट्रीय राजनीति में दमदार एंट्री
निष्ठा और संघर्ष का मिला इनाम: प्रयागराज के नेता की राष्ट्रीय राजनीति में दमदार एंट्री
प्रयागराज। समाजवादी राजनीति के गलियारों से एक अहम और रणनीतिक खबर सामने आई है, जहां संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी ने प्रयागराज के सक्रिय और जमीनी नेता तारिक अनवर अंसारी को राष्ट्रीय सचिव से पदोन्नत कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह फैसला केवल एक पदोन्नति नहीं, बल्कि संगठन में उनकी वर्षों की सक्रियता, जुझारू कार्यशैली और निष्ठा की आधिकारिक मुहर माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, संगठन के विस्तार और युवाओं में पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तहत यह नियुक्ति बेहद अहम मानी जा रही है। तारिक अनवर अंसारी का राजनीतिक सफर लगातार सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और जमीनी पकड़ का उदाहरण रहा है। राष्ट्रीय सचिव रहते हुए उन्होंने न केवल संगठन को मजबूत किया, बल्कि कई महत्वपूर्ण अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाकर नेतृत्व का भरोसा भी जीता। इस मौके पर अंसारी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव समेत शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे नई भूमिका में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाने में पूरी ताकत झोंक देंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नियुक्ति आने वाले समय में संगठन के भीतर नई ऊर्जा भरने और युवाओं को जोड़ने की दिशा में निर्णायक साबित हो सकती है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
“अब नहीं चलेगा टालमटोल”—जिलाधिकारी का सख्त अल्टीमेटम, मौके पर निस्तारण से अफसरों में हड़कंप
न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई: गांव से उठाए गए फरार आरोपी, इलाके में मचा हड़कंप
कन्नौज। थाना सकरावा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को
Leave a Comment: