कन्नौज। थाना सकरावा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को


कन्नौज। थाना सकरावा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण में सकरावा पुलिस ने वाद संख्या 794/2024, अपराध संख्या 524/2021 धारा 138(1)(B) ईसी एक्ट से संबंधित अभियुक्त सर्वेश सिंह यादव (52) निवासी ग्राम हसनपुर थाना सौरिख (हाल पता सकरावा) को गिरफ्तार किया।
इसी क्रम में वाद संख्या 07/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित अभियुक्त रामपाल (40) निवासी कुम्हारन नगरिया, कस्बा व थाना सकरावा को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों को 4 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक माता प्रसाद व कांस्टेबल अमर सिंह शामिल रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।