कन्नौज।अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तिर्वा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को वारंटी अभियुक्त गोविंद पुत्र आत्माराम (34 वर्ष), निवासी ग्राम जगनपुर्वा, थाना तिर्वा को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ वाद संख्या 02/2016 में धारा 324, 323 व 504 भादवि के तहत मामला दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह व कांस्टेबल कपिल कुमार।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: